???? बिग ब्रेकिंग: 03 लीटर शराब व एक कार सहित 04 शराब धंधेबाज गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा:( सरायरंजन) जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से मुसरीघरारी पुलिस ने 3 शराब धंधेबाजों को एक कार सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा वार्ड 07 निवासी, लक्ष्मण चौरसिया के 20 वर्षिय पुत्र लालबाबु चौरसिया, लाटबसेपुरा गांव के ही श्रीराम लाल चौरसिया के 24 वर्षिय पुत्र राकेश कुमार, ताजपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर वार्ड 05 निवासी, भुवनेश्वर सिंह के 27 वर्षिय पुत्र सकिन्दर कुमार तथा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड 12 निवासी, धमेन्द्र महतो के 20 वर्षिय पुत्र अमेन्द्र कुमार के रूप में की गयी है।

उक्त मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि, दलसिंहसराय मुजफ्फरपुर मुख्य पथ के एनएच 28 पर स्थित डोभी पुल के पास कार पर सवार कुछ युवक अवैध विदेशी शराब का डिलेवरी करने के लिए रूके हुए हैं।

सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस ने डोभी पुल के पास छापामारी कर तीन लीटर शराब के साथ 04 शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुसरीघरारी पुलिस ने शराब डिलेवरी में प्रयुक्त एक कार को भी जप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *