???? बिग ब्रेकिंग: जनसुराज प्रदेश ईकाई की सुची हुई जारी, जिला से कुल 106 लोग जनसुराज के प्रदेश ईकाई में हुए शामिल, प्रदेश ईकाई में पुर्व मुखिया रिजवी उर्फ भाईजान का नाम भी हुआ शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा: (समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत विशंभरपुर एलौथ गांव  स्थित जनसुराज के जिला कार्यालय पर, रविवार 29 सितंबर को पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक एनपी मंडल  की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

आयोजित इस बैठक में जनसुराज प्रदेश इकाई की सूची जारी की गई। प्रदेश कमिटी की सूची में समस्तीपुर ज़िले से डॉ. भूपेंद्र यादव, राम बालक पासवान, राजकपूर सिंह, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, डॉ. जागृति ठाकुर, डॉ. दयाशंकर सिंह, विजय वात्सायन, ब्लॉक प्रमुख बिरजू साह, डॉ. गोविंद कुमार, बड़ेलाल सहनी, आभा ठाकुर, डॉ. अनामिका यादव, डॉ. राजीव कुमार, सज्जन मिश्रा, पूर्व नगर निगम महापौर तारकेश्वर नाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार लखोटिया, डॉ. बिंदेश्वर् राम, पूर्व प्रखंड प्रमुख बुल्लु दास, पूर्व आईपीएस जितेंद्र मिश्रा, पंकज ज्योति, प्रेमनाथ महतो, गजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण यादव, प्रोफेसर रामाशीष यादव, संजू राय और बैद्यनाथ चौधरी समेत जिलेभर से कुल 106 लोगों को प्रदेश कमिटी में स्थान दिया गया है।

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया। जहां ऐक सवाल के जबाव में वक्ताओं ने बताया कि, जनसुराज अभियान 2 अक्टूबर 2024 को एक राजनीतिक दल बनने जा रहा है।

दल का स्थापना कार्यक्रम पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे होगा। इस कार्यक्रम में जन सुराज से जुड़े सम्पूर्ण बिहार के लोग शामिल होंगे। इसी दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया जायेगा।

इस दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि, बिहारवासी विगत कई वर्षों से किसी नए विकल्प की तलाश में थे, जो उनका विकल्प अब जनसुराज के राजनितिक पार्टी बनने के बाद समाप्त हो जाएगा, और वह जनसुराज को अपना तीसरा विकल्प नही बल्कि प्रथम विकल्प के रूप में चुनाव करेंगे।

इस दौरान वक्ताओं ने यह भी बताया कि, जनसुराज बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरते हुए पुरी मजबूती के साथ बिहार में जनसुराज की सरकार बनेगी।

एक सवाल के जबाव में वक्ताओं ने बताया कि, जनसुराज में पार्टी का उम्मीदवार पार्टी के कोई नेता नही, बल्कि उस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता तय करेंगे जहां से उनको चुनाव लड़ना है, साथ ही यह भी कहा गया कि, चुनाव के समय किसी भी हालत में किसी भी राजनीतिक दल से भागकर जनसुराज में आने वाले लोगों का स्वागत तो होगा लेकिन उन्हें उम्मीदवार नही बनाया जाएगा।

इसका फैसला भी जनता ही करेगी। उधर जनसुराज के प्रदेश ईकाई में उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के पुर्व मुखिया रिजवी उर्फ भाईजान के जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

इस दौरान मुज़फ्फरपुर सकरा के पूर्व विधायक सुरेश चंचल के साथ-साथ राजकपूर सिंह, एनपी मंडल, चंद्रमणि सिंह, प्रोफेसर भूपेंद्र यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला