महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव में, शनिवार 05 अक्टूबर को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर अंगारघाट पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मृतिका की पहचान गांव के रामानंद राम की 28 वर्षिये पत्नी बबिता देवी के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के परिवार में विगत कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी से तंग आकर महिला ने उक्त घटना का अंजाम दे दिया।

मृतिका बबीता देवी की तीन छोटे छोटे बच्चे है। वहीं इस संबंध में अंगारघाट एसएचओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि, मृतिका के मायके बालो का इंतजार किया जा रहा है। उन लोगो के आने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *