???? बिग ब्रेकिंग: बंधन बैंक कर्मी से दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर लाखों रूपए की लूट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर] जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत रायपुर अकहा गांव में बाईक सवार हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने, ग्रूप कलेक्शन कर बैंक लौट रहे बंधन बैंककर्मी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर 1 लाख 42 हजार 7 सौ 70 रूपए की लूट कर ली और आराम से भाग निकले।

घटना के बाद पिड़ित बैंककर्मी ने इसकी सुचना डायल नंबर 112 को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने के तहत कार्यरत डायल नंबर 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच, पिड़ित बैंककर्मी से पुछताछ कर स्थानीय थाने को सुचित कर दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

घटना मंगलवार 08 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:20 बजे की बतायी जा रही है। पिड़ित बैंककर्मी की पहचान बेगुसराय जिला अंतर्गत तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी 01 निवासी, राम उदय चौरसिया के 25 वर्षिय पुत्र दीपक कुमार  के रूप में की गयी है। घटना से संबंधित आवेदन भी पिड़ित बैंककर्मी दीपक कुमार ने उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया है।

उजियारपुर थाना को दिए आवेदन में पिड़ित बैंककर्मी ने बताया है कि, वह उजियारपुर थाना क्षेत्र के उजियारपुर बाजार स्थित बंधन बैंक में कार्यरत हैं। घटना के दिन मंगलवार 08 अक्टूबर को वह थाना क्षेत्र के रायपुर अकहा गांव के कुल चार सेंटर से राशि का कलेक्शन कर, कलेक्शन की गयी राशि को एक बैग में डालकर उस बैग को अपनी बाईक की डिक्की में रखकर उजियारपुर बाजार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे।

अभी वह रायपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि, एक ही बाईक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने उनकी बाईक को ओवरटेक करके अपनी बाईक को उनकी बाईक के आगे लाकर खड़ा कर दिया, तथा पिस्टल उनके कनपटी में सटाकर उनकी बाईक की डिक्की में रखे बैग, जिसमें 1 लाख 42 हजार 7 सौ 70 रूपए नकद, तथा एक टैब व फिंगरप्रिंट मशीन था ले लिया तथा पुल की ओर भाग निकला।

घटना के बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर थाना के तहत कार्यरत डायल नंबर 112 तथा, उजियारपुर थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन मे जुट गयी।

हालांकि घटना के 72 घंटा बीत जाने के बाद भी उजियारपुर पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंची है। आपको बता दें कि विगत कुछ दिनों से उजियारपुर थाना क्षेत्र का यह ईलाका चोर, लुटेरों व छिनतई करने वाले बदमाशों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है।

उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक भी दिन ऐसा नही गुजरता है, जिस दिन लूट, चोरी व छिनतई की घटना नही होती हो। ऐसे में कुछ घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली जाती है, तो कभी कभी प्राथमिकी दर्ज करने में भी आनाकानी की जाती है।

जिससे चोरी के ज्यादातर मामले ऐसे ही दबा दिए जाते हैं। हालाँकि घटना दर घटना होता देखकर ऐसा लगता है, जैसे इन बदमाशों के जेहन में उजियारपुर पुलिस का बिलकुल भी खौफ नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *