बदलो बिहार न्याय यात्रा के तहत आयोजित पदयात्रा ने तय की 100 किलोमीटर की दुरी, बिजली, हेंगोली व धोई में किया जनसंवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा:( बिहार ) दरभंगा जिला में भाकपा माले का बदलो बिहार न्याय यात्रा आज शनिवार 19 अक्टूबर की सुबह गैरपुर, लोआम, जीबछ घाट, बिजली, खरथुआ, भवानीपुर, इस्लामपुर होते हुए हेंगौली गांव पहुंची। जहां सैकड़ों दलित, गरीब, मजदूर और किसानों ने न्याय-यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसंवाद को संबोधित करते हुए माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ धीरेंद्र झा ने कहा कि, भाजपा की नीतीश सरकार वेंटीलेटर पर है। राज्य में शराब माफियाओं, अपराधियों और अफसरों का राज चल रहा है। इसे बदलने के लिए ही राज्य भर में हजारों किलोमीटर की यात्रा चल रही है। मिथिला क्षेत्र की पदयात्रा आज 100 किलोमीटर की सीमा पार कर लेगी।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, रविवार 20 अक्टूबर को पोलो मैदान के प्रेक्षागृह में आयोजित मिथिला विकास सम्मेलन में, बंद मिलों के सवाल को मजबूती से उठाया जाएगा। रैयाम चीनी मिल के पुनरुद्धार के सपने के साथ भाजपा जदयू ने बड़ा खिलवाड़ किया है।

गरीबों को गरीबी का आय प्रमाण पत्र, 2 लाख रुपए की सहायता और दलित-गरीबों के वास-आवास के सवाल को लेकर सरकार की वादा खिलाफी को लेकर बड़े आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्टमीटर प्रोजेक्ट को जनता ने खारिज कर दिया है।

इस मौके पर बोलते हुए जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि, कल दरभंगा में पदयात्रा के समागम के बाद पटना में आयोजित  होनेवाली 27 अक्टूबर के न्याय सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

मौके पर आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत, मदनचंद झा, श्याम पंडित, अशोक पासवान, पप्पू खान, शनिचरी देवी, रौशन यादव, लोकेश राज, केशरी यादव, पप्पू पासवान, दीपक, रूपक और मयंक कुमार आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *