???? बिग ब्रेकिंग: समस्तीपुर पहुंची “बदलो बिहार न्याय यात्रा” का किया गया भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के कल्याणपुर प्रखंड में भाकपा माले का बदलो बिहार न्याय यात्रा सोमवार 21 अक्टूबर को पहुंची। जहां भाकपा माले कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया।

यह पदयात्रा कल्याणपुर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मालीपुर पहुंचा जहां जनसंवाद का आयोजन भी किया गया। आयोजित इस जनसंवाद को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि, एक समय ऐसा भी था जब समस्तीपुर चीनी मिल, ठाकुर पेपर मिल आदि समस्तीपुर का पहचान हुआ करता था।

अब नया फैक्ट्री, कल-कारखाना, उद्योग-धंधा लगाना तो दूर की बात है, पुराने सारे कल-कारखाने बंद हो गये। मधुबनी, दरभंगा की तरह समस्तीपुर भी बाढ़-सुखाड़-जल जमाव से परेशान है। खेती तबाह है, मजदूरों को बेटे की शिक्षा, बेटी का ब्याह, परिवार के भरण- पोषण के लिए दूसरे राज्यों एवं देशों का रूख करना पड़ता है, लेकिन विगत दो-तीन दशकों से इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया गया है।

पहले राजनीति का मुद्दा विकास हुआ करता था लेकिन भाजपा ने अब धर्म को मुद्दा बना दिया है। भाजपा का नफरती अभियान देश के शांति-सद्भाव को खतरे में डाल दिया है। इसलिए भाकपा माले ने मुद्दे विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ेगी।

भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य बैद्यनाथ यादव ने कहा कि, सभी गरीबों को गरीबी का प्रमाण-पत्र देने, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित लघु उद्यमी योजना के तहत सभी 94 लाख अति निर्धन परिवारों को 2-2 लाख रूपये का अनुदान राशि देने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने एवं अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, भूमिहीनों को 5 डीसमील जमीन एवं पक्का मकान देने आदि को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान उपस्थित जनसमूहों से किया।

जनसंवाद की अध्यक्षता कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने की। अंत में एक प्रस्ताव पारित कर 27 अक्टूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आहूत विकास सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनभागीदारी दिलाकर सफल बनाने का आह्वान किया गया।

मौके पर पदयात्री शनिचरी देवी, साधना शर्मा, मोहम्मद जमालुद्दीन, अशोक पासवान, पप्पू पासवान, देवेंद्र कुमार, रंजीत राम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, लोकेश राज, रौशन कुमार, दीपक यदुवंशी समेत महेश कुमार, खुर्शीद खैर, सुखलाल यादव, ललन कुमार, मुरली झा, अमित कुमार चंद्रवीर कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!