???? बिग ब्रेकिंग: समस्तीपुर में गैस पाईपलाइन से गैस रिसाव से ईलाके में हरकंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर ) जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के समस्तीपुर मुसरीघरारी एनएच-322 मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास आईओसीएल कंपनी की पाइप लाइन में गैस रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया।

जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने जिले की फायर स्टेशन को दिया। सुचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच, आईओसीएल कंपनी के ईंजिनियर को मौके पर बुलाकर गैस पाईप लाईन से हो रहे गैस रिसाव वाले स्थान को मरम्मत करने में जूट गयी है।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। उधर मौके पर पहुंचे आईओसीएल कंपनी के इंजिनियर ने स्थिति को पुरी तरह नियंत्रित कर लिया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 22 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजे, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव में, फ्लिपकार्ट कार्यालय के सामने व रेड वेलवेट होटल एंड रिसॉर्ट के मेन गेट के पास आईओसीएल कंपनी के गैस पाइप लाइन से गैस रिसाव होने लगा।

जिसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, ईलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना फायर ब्रिगेड की टीम को दिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम संभावित आग लगने की आशंका पर, पुरी टीम के साथ मौके पर पहुंच लीकेज वाली जगह की मरम्मत करने में जूट गयी।

हालांकि इस दौरान आईओसीएल कंपनी की ओर से समस्तीपुर की तरफ स्पलाई की जानेवाली गैस आपूर्ति को रोक दिया गया है।

वहीं इस बाबत पूछे जाने पर फायर ब्रिगेड कार्यालय समस्तीपुर में ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने बताया कि, गैस पाइप लाइन में गैस रिसाव की सुचना पर टीम गयी हुई थी। गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नही हूई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी