???? बिग ब्रेकिंग: घर की दीवार के नीचे दबकर बेटे की मौत, मां की गंभीर हालत में चल रहा ईलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: ( उजियारपुर ) जिले की उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलारी गांव में पुराने घर का छज्जी गिरने से उसके चपेट में आकर मां व बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जिसमें से बेटे की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी तथा मृतक किशोर के मां का ईलाज जिला के एक निजि नर्सिंग होम में किया जा रहा है। घटना सोमवार 22 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजे की बतायी जा रही है।

मृत किशोर की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी वार्ड 02 निवासी, राजन कुमार के 11 वर्षिय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक किशोर की मां दिपावली को लेकर अपने घर की साफ सफाई कर रही रही थी। वहीं पास में ही उसका बेटा खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसके पुराने घर का दीवार व दीवार के साथ साथ घर के लिंटर से जुड़ा छज्जा भी टूट कर मां व बेटे पर गिर गया।

जिससे दोनों मां व बेटे दब गए। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन दोनों मां व बेटे को बाहर निकाला, लेकिन बच्चे की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी थी।

स्थानीय लोगों ने घायल महिला को ईलाज के लिए जिला के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की नाजुक स्थिति में ईलाज जारी है। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया संतोष कुमार झा, स्थानीय समाजसेवी जगदीश महतो, अशोक पुष्पम व शंकर सिंह आदि ने, घटनास्थल पर पहुंच पिड़ित परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

आपको बता दें कि मृतक आदित्य कुमार अपने तीन भाई बहनों में एकलौता भाई था। घटना के बाद से ईलाके में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी