अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। जिसकी सुचना स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिजनों को दिया। सुचना मिलने के बाद मृतक के परिजन स्थानीय पीएचसी पहुंचे जहां उन्होंने शव की पहचान की।

मृत युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के वार्ड 11 निवासी, पिंटू झा के 18 वर्षिय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों के समक्ष मृतक युवक का विभूतिपुर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक खाना खाने के बाद घर से थोड़ी दुरी पर अपने डेरा पर सोने चला गया था, लेकिन मृतक का शव घर से कुछ दुरी पर वार्ड 12 निवासी अखिलेश इस्सर के घर के बीच वाले कमरा से बरामद किया गया। परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि, मृतक को हत्यारे डेरा से बुलाकर या डेरा से उठाकर ले गए होंगे, तथा हत्या कर शव लटका दिया होगा।
वहीं स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, मृतक काफी दिनों से किसी लड़की से बातचीत किया करता था। आशंका जतायी जा रही है कि इसी कारण से मृतक की हत्या कर शव को लटका दिया गया है। हालांकि घटना के बाद से ईलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है।
वहीं स्थानीय थानाध्यक्ष आनंद कश्यप का बताना है कि, थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के वार्ड 12 से एक युवक का शव बरामद किया गया है। जिसे आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजन द्वारा घटना से संबंधित आवेदन अभी तक उपलब्ध नही कराया गया है। युवक की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।







