अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव के पास, एक राजनितिक पार्टी के नाम से विख्यात स्थान पर देर रात हूई गोलीबारी की घटना में, दीपक साह नाम का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जिसे घायल युवक के परिजनों ने ईलाज के लिए पटना के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायल युवक का ईलाज जारी है।
गोली घायल युवक के सीने में लगी है। घटना शुक्रवार 25 अक्टूबर की देर रात की बतायी जा रही है। उधर घटना की सुचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है। इस दौरान मोहिउद्दीननगर पुलिस ने घटनास्थल से एक भरी हुई शराब की बोतल, एक कोल्ड ड्रिंक, एक पानी की बोतल सहित अन्य खाने पीने का सामान भी बरामद किया है।
गोलीबारी की घटना को क्यूं अंजाम दिया गया गया है, इसका खुलासा अभी नही हो पाया है। हालांकि स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, घटनास्थल पर देर रात कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। जहां किसी बात को लेकर आपस मे तू तू मैं मैं होने लगी, और इसी दौरान उस पार्टी में शामिल युवकों में से किसी युवक ने उसे उसे गोली मार दी।
जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद उसके साथियों ने ही प्रखंड के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिए पटना ले जाने का सलाह दिया गया। जहां पटना के एक निजि अस्पताल में उसका ईलाज किया जा रहा है।
वहीं इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष मोहिउद्दीननगर गौरव प्रसाद ने बताया कि, गोली लगने से एक युवक के घायल होने की बात सामने आई है। जिसका ईलाज पटना के एक निजि अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। बहूत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने घटनास्थल पर शराब पार्टी होने से इंकार किया है। वहीं इस घटना से संबंधित जानकारी के लिए जब एसडीपीओ पटोरी के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, उनका मोबाइल नंबर नेटवर्क ऑफ कवरेज एरिया रहने के कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका।







