अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत दर्जनों छठ घाटों के समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा करायी जा रही साफ-सफाई का यह काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।

उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत के एक छठ घाट, रायपुर पंचायत की एक छठ घाट तथा परोरिया पंचायत के एक छठ घाट सहित दर्जनों छठ घाटों के तालाबों की साफ सफाई का काम उजियारपुर प्रखंड के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा कराया जा रहा है।

यह साफ सफाई का यह कार्यक्रम लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, इन तालाबों में जहां छठ पूजा की जाती है, में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सालों भर फेंकी गई पूजा सामग्री के अलावा गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, सरस्वती पूजा व अन्य पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

जिसकी वजह से तालाब में गंदगी का अंबार लगा रहता है। उन पूजा सामग्री व प्रतिमाओं के बचे हुए अवशेष को निकालकर गंदा हो चुके पानी के स्थान पर ताजा पानी डालकर तथा हरा हो चुके पानी को साफ करने को लेकर चुना आदि डालकर उस पानी को इस लायक बनाया जा रहा है।

जिससे कि व्रती लोगों को इस पानी से कोई नुकसान ना पहुंचे, साथ ही मंदिर की रंगाई पुताई आदि का काम भी अब अंतिम चरण में है।

आपको बता दें कि रायपुर तथा भगवानपुर कमला के इन दोनों तालाबों में क्षेत्र के दर्जनों गांव की छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचती है।

जिसकी वजह से इन दोनों छठ घाटों पर क्षेत्र के अन्य छठ घाटों के अलावे अत्यधिक भीड़ जमा होती है। मौके पर समाजसेवी राजू सहनी, हरेन्द्र सहनी तथा श्रीराम सहनी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।







