Samastipur: अपराध की योजना बनाते 05 बदमाश, 02 देशी कट्टा, 04 मोबाईल फोन, 01 गोली व 02 बाईक के साथ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह: (समस्तीपुर) जिले की अंगारघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी गांव के तरबन्ना बगीचा से छापामारी कर, अपराध की योजना बना रहे 05 बदमाश युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश युवकों के पास से दो देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, चार मोबाइल फोन व दो बाईक बरामद किया गया है।

गिरफ्तार बदमाश युवकों की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी शिवबालक महतो के पुत्र गुंजन कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चकसिराई गांव निवासी, हरिमोहन झा के पुत्र सर्वेश कुमार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनैला गांव निवासी, लालबाबु शर्मा के पुत्र रंकज कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव निवासी प्रेम लाल पासवान के पुत्र कन्हैया कुमार तथा अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी बिनोद राय के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गयी है।

उक्त जानकारी दलसिंहसराय डीएसपी ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि  शनिवार 02 नवम्बर की संध्या करीब 05:45 बजे, अंगारघाट पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी गांव के तरबन्ना बगीचा बांसबाड़ी में कुछ संदिग्ध बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अंगारघाट ने सदल बल उक्त स्थल पर छापामारी किया तो, पुलिस गाड़ी को देखकर सभी पांचों बदमाश दो बाईक पर सवार होकर भागने लगे। जिसे छापामारी टीम में शामिल अंगारघाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, अपर थानाध्यक्ष अंगारघाट रविशंकर पाण्डेय, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विरेश्वर प्रसाद सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्राक्रम कुमार, सिपाही रोहित कुमार, सिपाही लालटुश यादव, महिला सिपाही सरिता कुमारी सहित थाना के रिजर्व गार्ड ने खदेड़कर पांच बदमाशों में से चार बदमाश को पकड़ लिया।

हालांकि इस दौरान मौके का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में सफल हो गया। जिसे गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के ही चैता गांव स्थित उसके घर पर छापामारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश के घर से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। इस दौरान सभी बदमाशों में से तीन बदमाशों ने शराब भी पी रखी थी। जिसकी पुष्टि ब्रेथ एनालाईजर से कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाशों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *