???? बिग ब्रेकिंग: 04 दिन पहले घर से गायब युवक की वाया नदी से मिली लाश, ईलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर पंचायत स्थित बाया नदी से एक युवक का शव उपलाते हुए मिलने के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत के वार्ड 08 निवासी अरविंद कुमार राय के पुत्र उत्कर्ष कुमार उर्फ भोला के रूप में की गयी है।

घटना के संदर्भ में मृतक के पिता अरविंद कुमार राय का बताना है कि चार दिन पहले उनका पुत्र उत्कर्ष घर से अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने पुत्र की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

जिसके बाद उन्होंनें मोहिउद्दीननगर थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की खोजबीन करने की गुहार लगायी थी। हालांकि इसी बीच छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के दौरान छठ घाट पर गायव युवक का शव उपलाते हुए मिला।

जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना स्थानीय थाने को दिया। सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अभिजीत सिंह मौके पर पर पहुंच शोक – संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उधर घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *