अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत पटपारा गांव में गोली लगने से घायल युवक की निजी क्लीनिक में मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने इसकी सुचना विभूतिपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंच मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जूट गयी है।

मृत युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा वार्ड 04 निवासी, रामाकांत सहनी के 35 वर्षिय पुत्र विजय सहनी के रूप में की गई है। घटना 10 माह पुर्व 08 जनवरी 2024 का बताया जा रहा है। उधर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, विगत माह 8 जनवरी 2024 को बदमाशों ने उक्त युवक के उपर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
जिसमें मृतक को करीब आधा दर्जन गोली लग गयी थी। जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया था। जहां से उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। हालांकि घायल की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसका ईलाज पटना के एक निजि क्लिनिक में चल रहा था।
वहीं कुछ दिन बाद उसका ईलाज समस्तीपुर के एक निजि क्लिनिक में किया जाने लगा। इसी बीच 10 माह बाद सोमवार 18 नवम्बर की देर रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद इसकी सूचना विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद विभूतिपुर पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
युवक की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो रोकर सभी का बुरा हाल हो रहा था। स्थानीय सुत्रों का बताना है कि जिस समय उक्त युवक को गोली मारी गई थी, उस समय स्थानीय विभूतिपुर थाना को आवेदन देते हुए करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया था। जिसमें से मात्र एक युवक को जेल भेजा गया था। अन्य सभी आरोपित अभी भी खुले छुट्टे घुम रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है।







