???? बिग ब्रेकिंग- भाकपा-माले व ईंसाफ मंच ने संयुक्त रूप से निकाला प्रतिरोध मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:(समस्तीपुर) जिले के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय से भाकपा माले व ईंसाफ मंच के सदस्यों ने प्रतिरोध मार्च निकाला। भाकपा माले जिला कार्यालय से अपने हाथों में झंडा-बैनर लिए निकाली गयी यह प्रतिरोध मार्च बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गुजरने के बाद स्टेशन चौक पहुंचकर, भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा में तब्दील हो गया।

जिसका संचालन इंसाफ मंच के जिला संयोजक खुर्शीद खैर ने किया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य वंदना सिंह ने कहा कि, यूपी के नक्शेकदम पर बिहार की भाजपा- जदयू की नीतीश सरकार ने भी, कल्याणपुर के भगीरथपुर में एक स्कूल के उपर बुलडोज़र चलवाया है। उक्त कार्रवाई एक अभियुक्त को पकड़ने के नाम पर की गई।

इस तरह की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उलंघन है। जदयू- भाजपा की सरकार सुप्रीम कोर्ट तक के फैसले का खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि, मथुरापुर थानाध्यक्ष थाना को कोर्ट समझ रखा है। इस तरह का कृत्य सुप्रीम कोर्ट एवं संविधान पर हमला है।

उन्होंने वरीय पदाधिकारीयों से इस कार्रवाई में शामिल मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत तमाम पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों पर कारवाई की मांग है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर पुलिस शहर के पटेल मैदान में सांसद शांभवी चौधरी के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की रखवाली करने में लगी हुई थी, और इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने, जिला के सबसे अतिव्यस्त ईलाके में एक लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने दे दिया, और नगर थाने की पुलिस सांसद के अतिथियों के खातिरदारी करनें में लगी रह गयी।

भाकपा माले नेता ने बताया कि, जिला के सबसे व्यस्त ईलाके में अनिल ज्वेलर्स से करोड़ों रूप्ये के जेबरात की लूट होना जिला की राजनितिक और प्रशासनिक विफलता है। जिले में लगातार हो रही हत्या व लूट की घटनाएं चिंताजनक है। प्रशासन को इस पर अविलंब रोक लगाना चाहिए। इंसाफ मंच के डॉ खुर्शीद खैर ने कहा कि बिहार को यूपी के योगी सरकार की तरह बुलडोज़र राज नहीं बनने दिया जाएगा।

इसके खिलाफ न्याय पसंद लोगों को गोलबंद कर भाकपा माले- इंसाफ मंच संघर्ष तेज करेगी। मौके पर माले जिला जिला कमिटी सदस्य प्रमिला राय, उपेंद्र राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुखलाल यादव, ललन कुमार, रंजीत राम, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद अंबर आलम, नवीन कुमार, मनीष कुमार, दीपक यदुवंशी, विवेक सिंह, लोकेश राय, रामप्रवेश प्रसाद, गंगा प्रसाद पासवान, अवधेश राय सहीत बड़ी संख्या में भाकपा माले एवं इंसाफ मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!