नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) प्रखंड कमिटी की बैठक, सोमवार 25 नवम्बर को नगर परिषद क्षेत्र के दरगाह रोड में प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न संपन्न हुई।

आयोजित इस बैठक में भूमिहीनों को वासभूमि, आवास देने, गरीबों को 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र देने, मनरेगा में लूट-भ्रष्टाचार पर रोक लगाने एवं मजदूरों को काम देने, स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने तथा सभी परिवारों को 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने आदि की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया,
साथ ही 26 नवम्बर को संयुक्त किसान-मजदूर एवं ट्रेड यूनियन द्वारा समस्तीपुर समाहरणालय पर चेतावनी प्रदर्शन में भागीदारी दिलाने, नगर परिषद के रामदयाल चौक से पूरव एनएच 28 तक जर्जर सड़क, योगियामठ रोड, बहेलिया टोला रोड, दरगाह रोड का निर्माण करने की मांग को लेकर 30 नवंबर को रामदयाल चौक पर धरना देने समेत अन्य आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद भाकपा माले प्रखंड सचिव ने कहा कि ताजपुर समस्याओं की मकड़जाल में फंसा हुआ है। एक ओर सरकारी योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कल्याणकारी योजनाओं का भी खस्ताहाल है। ताजपुर की अधिकांश सड़कें जर्जर है। स्थानीय प्रशासन समेत एमपी-एमएलए द्वारा भी यह सड़कें उपेक्षा का दंश झेल रही है। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि, खेग्रामस भाकपा माले व स्थानीय लोगों को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी।







