???? बिग ब्रेकिंग- संयुक्त किसान मजदूर ट्रेड युनियंस ने निकाला चेतावनी रैली, किया जोरदार प्रदर्शन हजारों मजदुर हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार 26 नवम्बर को, संयुक्त किसान-मजदूर ट्रेड यूनियंस के बैनर तले हजारों किसान-मजदूरों ने, विशाल चेतावनी मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।

इससे पुर्व संयुक्त किसान-मजदूर ट्रेड यूनियंस के कार्यकर्ताओं ने, स्टेशन चौक पर इकट्ठा होकर अपने अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे कार्डबोर्ड, झंडा, बैनर लेकर जुलूस निकाला, जो स्टेशन रोड, राम बाबू चौक, गणेश चौक, ओवरब्रिज होते हुए समाहरणालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद एक सभा में तब्दील हो गया।

आयोजित इस सभा की अध्यक्षता किसान महासभा के महावीर पोद्दार, किसान काउंसिल के सत्यनारायण सिंह तथा खेत मजदूर यूनियन के अनिल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, किसानों के फसल खरीद पर एमएसपी लागू करने, किसानों का कर्ज माफ करने, किसानों की जमीन को जबरदस्ती अधिग्रहण करने पर रोक लगाने, खाद कालाबाजारी पर रोक लगाने, जमीन सर्वे में व्याप्त धांधली पर रोक लगाने, सार्वजनिक संस्थानों

के निजीकरण पर रोक लगाने, ठेका प्रथा समाप्त करने, 4 श्रमकोड वापस लेने, मनरेगा में 2 सौ दिन काम एवं 6 सौ रूपए मजदूरी देने, बिजली का निजीकरण बंद करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, सभी 95 लाख सर्वेकृत परिवारों को लघु उद्यमी योजना का 2 लाख रूपये देने, सभी 95 लाख परिवारों को 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र देने, तथा सभी स्कीम वर्कर को 26 हजार रूपये मानदेय देने तक लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

मौके पर भोला प्रसाद दिवाकर, रामचंद्र महतो, रघुनाथ राय, रामप्रकाश यादव, सिया यादव, दिनेश पासवान, अवधेश मिश्र, रामाश्रय महतो, उमेश कुमार, ललन कुमार, जीवछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार राय, उपेंद्र राय, जयंत कुमार, दिलीप राय, प्रभात रंजन गुप्ता,  सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, सुधीर कुमार देव, रामचंद्र पासवान,

रामयतन सिंह राकेश, मोहम्मद सईद, राजेंद्र रजक, गजेंद्र चौधरी, प्रयागचंद मुखिया, पुनम देवी, सीता सिन्हा, समेत अन्य दर्जनों किसान- मजदूर- ट्रेड यूनियन नेता मौजूद रहे। सभा के अंत में राष्ट्रपति के नाम 20 सूत्री मांगपत्र संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपकर तत्काल कारवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *