ब्यूरो रिपोर्ट:( बिहार) बिहार पुलिस अपनी दादागिरी अब आम इंसान के साथ साथ पदाधिकारियों पर भी दिखाने लगी है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिला से आ रही है। जहां एक थानेदार ने आपसी वैचारिक मतभेद के कारण एक महिला पदाधिकारी को थाने के एक कमरे में बंद कर दिया, तथा उस कमरे में एक महिला पुलिस पदाधिकारी को तैनात कर दिया।

मौके पर मौजूद महिला पुलिस पदाधिकारी का नाम पूनम कुमारी बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान वह महिला पदाधिकारी रो रोकर दरवाजा खोलने का गुहार लगाती रही, लेकिन वह महिला पुलिस पदाधिकारी कमरे का दरवाजा खोलने के लिए तैयार तक नही है।
हालांकि इस पुरे घटनाक्रम का CO ने विडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद प्रशासनिक महकमा में खलबली मची हुई है। सुत्रों का बताना है कि, सीतामढ़ी जिले की परिहार CO मोनी कुमारी व थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के बीच, पिछले दिनों किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
जिसके बाद थानाध्यक्ष ने CO को थाना के एक कमरे में क़ैद कर दिया। जिसकी अपने मोबाइल से विडियो बनाकर परिहार CO ने वायरल कर दिया। वायरल हो रहा यह विडियो कुछ घंटे पहले की बतायी जा रही है। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप के सत्यता की पुष्टि बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल नही करता है।







