Samastipur: जिला केन्द्रीय पुस्तकालय निर्माण स्थल का स्थानीय विधायक ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर ) जिले के मगरदही में 98 लाख के लागत से बनने वाले, शिव शंकर नवल किशोर विशिष्ट पुस्तकालय, केन्द्रीय पुस्तकालय समस्तीपुर के निर्माण स्थल का जायजा, स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रविवार 08 दिसम्बर को जायजा लिया।

इस दौरान स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बताया कि, किसी भी स्थान पर पुस्तकालयों का होना उस समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि पुस्तकालय ना केवल ज्ञान का भंडार होता है, बल्कि वह सामाजिक समरसता और सामूहिक जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।

समस्तीपुर में काफी लंबे समय से सार्वजनिक पुस्तकालयों की कमी रही है, लेकिन अब इस कमी को भी बहूत जल्द दुर कर दिया जाएगा। यह पहल समस्तीपुर जिला में ‘पुस्तकालय संस्कृति’ को सशक्त करने और शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

समस्तीपुर केन्द्रीय पुस्तकालय के नए भवन हेतु निविदा आमंत्रित होने पर, शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया। आपको बता दें कि स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पुस्तकालय के इस मांग को समय समय पर बिहार विधानसभा में भी उठाते रहे हैं।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, वीणा सिन्हा, पप्पू जी, रोहन भारद्वाज, ऐश्वर्या प्रिय, नगर पार्षद कमलेश कुमार, नगर पार्षद प्रदीप कुमार, प्रांतीय राजद नेता राजेन्द्र राम, जिला राजद कार्यालय सचिव रोशन यादव, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एसके निराला, उत्कर्ष बैंक के वरीय पदाधिकारी सह समाजसेवी रविआनंद, जिला राजद नेता जितेन्द्र राय,  समाजसेवी परमेश्वर राय, नंद किशोर राय, रामसागर राय, नागेन्द्र राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस