???? बिग ब्रेकिंग- बिजली बिल में सुधार नही होने से नाराज उपभोक्ता ने किया आमरण-अनशन की घोषणा! पिड़ित उपभोक्ता को मिला भाकपा माले का साथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिले के सदर अनुमंडल अंतर्गत जितवारपुर कन्हैया चौक निवासी, दिव्यांग सुरेश ठाकुर ने मंगलवार 10 दिसम्बर से चीनी मिल चौक स्थित विद्यूत कार्यालय परिसर में बिजली बिल में सुधार करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने की घोषणा की है।

उक्त आशय की जानकारी विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सह भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया।

उक्त जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, जितवारपुर कन्हैया चौक निवासी, पीड़ित उपभोक्ता सुरेश ठाकुर को उपभोक्ता संख्या 11320006538 पर विगत कुछ दिनों पुर्व करीब 78 हजार रूपये का बिजली बिल भेजा गया था।

जिससे संबंधित शिकायती आवेदन पत्र भी पिड़ित उपभोक्ता के द्वारा बिजली विभाग को उपलब्ध कराया गया था। जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली बिल सुधार करने के नाम पर उक्त उपभोगक्ता से 26 हजार रूपए जमा करने को कहा।

जिसे उपभोक्ता ने जमा भी कर दिया। बाबजूद एक बार फिर उसी महीने में पिड़ित को बिजली विभाग के द्वारा 1 हजार एक सौ रूपये का बिजली बिल भेज दिया गया, और उसके बाद लगातार करीब 2 सौ रुपए का बिजली बिल आने लगा।

जिसके बाद पिड़ित दिव्यांग उपभोक्ता सुरेश ठाकुर के द्वारा बार- बार संबंधित अधिकारियों को बिजली बिल में सुधार करने की मांग को लेकर पत्राचार किया जाता रहा, लेकिन संबंधित अधिकारी उनकी मांग को अनसुना करते रहे।

अंत में थक हारकर पिड़ित दिव्यांग बिजली उपभोक्ता ने बिजली विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने की घोषणा की है, साथ ही पीड़ित व्यक्ति के  द्वारा सहयोग मांगने पर भाकपा माले ने पिड़ित उपभोक्ता के इस आंदोलन को सक्रिय समर्थन देने की घोषणा भी की है।

इस दौरान भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने यह भी कहा कि, यह आंदोलन अब बिजली बिल में सुधार होने तक लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *