???? बिग ब्रेकिंग- भोज खाने के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत मोरबा आनंदपुर गांव में भोज खाने के दौरान, अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे ताजपुर पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सुचना मिलने के बाद एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय सदल बल सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच, स्थानीय ताजपुर पुलिस व मृतक के परिजन से आवश्यक जानकारी लेकर मामले की छानबीन में जूटी हुई है।

मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर मुहल्ला निवासी 22 वर्षिय मोहम्मद अमन के रूप मे की गयी है। घटना बुधवार 11 दिसम्बर की रात की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरबा आनंदपुर गांव में बारात जाने से पूर्व आयोजित भोज के दौरान एक युवक आया और मृतक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक से अधिक गोली उसे लग गयी, और वह घटनास्थल पर ही गिर गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के संबंध में एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय का बताना है कि, एक युवक की एक से अधिक गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर छापामारी शुरू कर दी गयी है। बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *