अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग किशोर के द्वारा मच्छर भगाने वाली तथा चुहे हो भगाने वाली दवा खाकर व अपने हाथ का नस काट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

जिसके बाद स्टेशन पर तैनात तैनात रेलकर्मियों के द्वारा रेलवे अस्पताल के मेडिकल टीम को सुचना दी गयी। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम ने उक्त युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां घायल किशोर का ईलाज किया जा रहा है।
घायल नाबालिग किशोर की पहचान इंटरमीडिएट के छात्र के रूप में की गयी है। जिसकी उम्र 17 वर्ष बतायी जा रही है, जो दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं इस संबंध में सुत्रों का बताना है कि, उक्त किशोर के घर में शादी-विवाह का आयोजन किया गया है।
जहां किसी काम को नही करने पर उक्त किशोर के परिजन ने उसे फटकार लगा दिया। जिससे नाराज होकर उक्त किशोर घर से चुपचाप निकलकर ट्रेन से समस्तीपुर आ गया, तथा स्टेशन पर ही उसने उक्त घटना को अंजाम दिया। फिलहाल उक्त किशोर की चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है।
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का बताना था कि, उक्त किशोर मानसिक रूप से भी कुछ परेशान भी दिखाई दे रहा था।
इस संबंध में रेलवे थाना के उपनिरीक्षक पीके चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, मंगलवार 17 दिसम्बर को सुचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर संचालित ईंक्वायरी के पास बैठे एक किशोर ने मच्छर भगाने वाली दवा का सेवन कर लिया है तथा हाथ का नस भी काट लिया है। सुचना मिलने के बाद रेलवे अस्पताल के मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।







