ब्यूरो रिपोर्ट पटना:( पटना ) बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पटना DIG सह SSP की गोपनीय प्रशाखा ने एक आदेश जारी करते हुए, ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक दिया है।

जारी आदेश-पत्र के अनुसार इस आदेश के अक्षरशः पालन कराने का जिम्मा संबंधित थाना के थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक व अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को दी गयी है। संबंधित क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक व डीएसपी इससे संबंधित ब्रिफिंग करके इस आदेश की जानकारी अपने अधीनस्थ कर्मी को देंगे।
इसके बाद भी अगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान, प्रतिनियुक्त कोई पुलिसकर्मी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए देखे जाएंगे तो उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है। गोपनीय प्रशाखा द्वारा जारी की गयी इस आदेश से पुलिस विभाग में हरकंप मचा हुआ है।
गोपनीय प्रशाखा के द्वारा जारी आदेश-पत्र में यह कहा गया है कि, क्षेत्र भ्रमण के दौरान अक्सर यह देखा जाता है कि, ड्यूटी के दौरान थाने की गश्ती टीम, यातायात एवं अन्य पुलिस वाहनों पर तैनात सिपाही संवर्ग व अन्य पुलिसकर्मी, स्मार्टफोन से लगातार बातचीत करते रहते हैं, व्हाट्सएप से चैटिंग व कॉल पर बातें करते रहते हैं।
यही नहीं उक्त कर्मी अपने मोबाइल फोन में गेम भी खेलते हुए देखे जाते रहे हैं। जबकि उन पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन व अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया जाता है।
उनके इस कार्यशैली का प्रतिकूल प्रभाव यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था पर पड़ता है, जो उनके अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही व उनके अनुशासनहीनता को दर्शाता है, साथ ही इस तरह के लापरवाही वाली कार्यों से, पुलिस की छवि भी भुमिल होता है।
इसलिए विभाग ने इस संबंध में आदेश पत्र संख्या-11782/2024 जारी करते हुए बताया है कि, सिपाही संवर्ग के पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के स्मार्टफोन का इस्तेमाल नही करेंगे।
हालांकि जारी इस आदेश पत्र के माध्यम से यह भी कहा गया है कि, किसी भी प्रकार के विशेष परिस्थिति में तथा किसी भी प्रकार के सुचना का अदान-प्रदान करने के लिए साधारण मोबाइल ( की-पैड ) वाले मोबाइल फोन का उपयोग किया जा सकता है। यह आदेश 27 दिसम्बर 2024 से पुरी तरह लागु कर दिया जाएगा।








