अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा-माले जिला कार्यालय में, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन (ऐपवा) बिहार राज्य परिषद की 29 दिसम्बर से होने वाली दो दिवसीय बैठक की तैयारियों से संबंधित बैठक की गयी।

इस बाबत जानकारी देते हुए ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि, बैठक में राज्य भर की महिला आंदोलन की 60 से अधिक महिला नेत्री समेत ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव, राज्य सचिव अनीता सिन्हा, राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता, गया की चर्चित महिला नेत्री रीता वर्णवाल, बिहार विद्यालय रसोईया संघ की चर्चित नेत्री सरोज चौबे, अधिवक्ता मंजू शर्मा,
प्रो॰ चिंटू कुमारी, अरवल की नेत्री जमीला खातुन आदि भाग लेंगी। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक सह महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मंजू प्रकाश ने कहा कि, बैठक की सफलता के लिए युद्धस्तर पर तैयारी किया जा रहा है। एक ओर झंडे, बैनर बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है, तो दूसरी ओर अतिथियों को ठहराने के लिए यात्री निवास आदि किराए पर लिया जा रहा है।
अतिथियों को ठहरने का बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। ऐपवा जिला सहसचिव प्रमिला राय ने कहा कि, महिलाओं से संबंधित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगी।







