???? बिग ब्रेकिंग: जिला में चरसी/गंजेरी/कफ सीरप/सोल्यूशन/हरिअरी सुंघने व पीने वालों का आतंक, घर का खिड़की ग्रील उखाड़कर, घर में घुसकर दो सगे भाईयों को जमकर पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत आदर्शनगर मुहल्ला में चरसी/गंजेरी व सोल्यूशन सुंघने वाले गिरोह के एक दर्जन से भी अधिक बदमाश युवकों ने, एक घर पर हमला कर दो सगे भाईयों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है। घायल दोनों भाईयों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मुहल्ला निवासी, राम मनोज सिंह उर्फ दारा सिंह के 35 वर्षिय पुत्र कुंदन कुमार व 32 वर्षिय दीपक कुमार के रूप में की गयी है।

घटना गुरुवार 09 जनवरी के शाम की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में पिड़ित लोगों का बताना है कि, आदर्शनगर मुहल्ला स्थित उनके आवास के पीछे एक खंडहर मकान है। जिसमे रोजाना दर्जनों बदमाश युवक गांजा, सोल्यूशन व शराब पीने के लिए इकट्ठा होते हैं, तथा इस दौरान सभी बदमाश युवक हंगामा भी करते रहते हैं।

घटना के समय भी सभी गंजेरी बदमाश युवक गांजा/चरस आदि पीकर हंगामा कर रहे थे। जिससे मना करने पर वह सभी बदमाश युवक उन्हें ही बुरा-भला कहने लगा। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना डायल नंबर 112 को दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी बदमाश युवक मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद पुलिस भी लौट गयी। पुलिस के लौटने के कुछ देर बाद वह सभी बदमाश युवक एक बार फिर उनके घर पर आ धमके, तथा उनके घर का ग्रील व खिड़की उखाड़कर फेंक दिया, तथा उनके दोनों बेटों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

पिड़ित लोगों का यह भी बताना था कि उन बदमाश युवकों में से सोनवर्षा चौक का रहने वाला एक बदमाश युवक ने, अपने पिस्टल से 04 राउंड हवाई फायरिंग भी किया है। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला