???? बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। उजियारपुर। अरविन्द कुमार

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर मध्य पंचायत स्थित अलकतरा गोदाम के पास एनएच- 28 पर हुई भीषण सड़क हादसे में, एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई, तथा एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए, स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इसकी गंभीर हालत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने, उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

उधर घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृत व्यक्ति के शव के साथ एनएच- 28 को जाम कर दिया। वहीं सड़क हादसा व सड़क जाम की सूचना मिलते ही, उजियारपुर थाने की पुलिस तथा एभीआर वन की टीम, मौके पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराते हुए, मृत व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना शनिवार 08 मार्च की देर शाम करीब 7 बजे की बतायी जा रही है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन सवार वाहन समेत भागने में सफल रहा। मृत व्यक्ति उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव का बताया जा रहा है, जिसका ससुराल असीनचक बेगुसराय बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि,  मृतक अपने बाइक पर सवार होकर मुसरीघरारी की ओर से आकर दलसिंहसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान दलसिंहराय की तरफ से आ रहे जा रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने, बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। जिसमें बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायलों में से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को ईलाज के लिए, जिला के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सड़क जाम के कारण करीब आधा घंटा तक एनएच- 28 पर परिचालन बाधित रहा। खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति व मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी