बिहार की आवाज। उजियारपुर। अरविन्द कुमार।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य विजय यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।

घटना के बाद ईलाके में हरकंप मचा हुआ है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मृतक के निवास स्थान पर उमड़ पड़ी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, पंचायत समिति सदस्य मृतक विजय यादव का घर के ही किसी व्यक्ति के साथ देर शाम को कहासुनी हो गयी थी।
जिसके बाद वह गुस्से में आकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। खबर लिखे जाने तक उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर नही पहुंची थी।
विस्तृत खबर अपडेट की जा रही है।
Post Views: 689







