समाजिक कार्यकर्ता पिन्टू कुमार सिंह ने पेश की ईंसानियत की मिशाल! बीमार महिला के ईलाज व मृत महिला के परिजनों पहुंचायी आर्थिक मदद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत फतेहपुरबाला पंचायत निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार सिंह ने, ईंसानियत की मिशाल पेश करते हुए, फतेहपुरबाला पंचायत निवासी मंगल पासवान को उनकी पत्नी के ईलाज के लिए, निजि कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान किया है, साथ ही रामविलास पासवान को उनकी पत्नी की मौत के बाद, उनके दाह-संस्कार के लिए भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इस संबंध में पुछे जाने पर समाजसेवी पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि, वह हमेशा से इस तरह के कार्यों का हिस्सा रहे हैं। उनके पंचायत ही नही, अगर आसपास के पंचायतों में भी किसी गरीब व निर्धन परिवार के लोगों के साथ, इस तरह की कोई घटना हो जाती है, या कोई हादसा हो जाता है तो, वह उनकी मदद करने से भी पीछे नही हटते हैं।

इससे पहले भी वह इस तरह कई लोगों  की मदद कर चुके हैं। इस दौरान समाजसेवी पिंटू कुमार सिंह ने यह भी बताया कि, उन्हें कल रविवार 16 मार्च की देर शाम को सुचना मिली कि, उनके पंचायत फतेहपुरबाला गांव निवासी, मंगल पासवान की पत्नी की तबीयत काफी खराब है, लेकिन पैसे की कमी के कारण वह अपनी पत्नी का ईलाज नही करवा पा रहे हैं।

जानकारी मिलते ही वह आज सोमवार 17 मार्च की सुबह मंगल पासवान जी के घर पहुंचे, और तत्काल अपने निजि कोष से आर्थिक सहायता करते हुए, बीमार महिला का ईलाज कराने के लिए उनके पति को प्रेरित किया। इसी दौरान उन्हें यह भी सुचना मिली कि उनके ही पंचायत के रामविलास पासवान जी के पत्नी की मौत हो गयी है।

जिसके बाद उन्होंने रामविलास पासवान जी को भी, अपने निजि कोष से आर्थिक मदद किया है। तत्पश्चात वह फतेहपुरबाला पंचायत के ही वार्ड संख्या 09 में पहुंचे। जहां होली के दिन दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट के मामले को, दोनों पक्षों के लोगों को एक जगह बिठाकर आपसी समझौता व सुलह के आधार पर मामले को समाप्त करा दिया।

इस दौरान मौके पर रामविलास पासवान, पंकज कुमार सिंह,  सुजीत कुमार, सुबोध कुमार पासवान, नितिश कुमार, राकेश कुमार सिंह, पप्पु कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।