बिहार की आवाज। मुसरीघरारी। नसीब लाल झा।
समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि, पहले तो घर से बाहर निकलने पर गोली मारी जाती थी, लेकिन अब लोग अपने निवास स्थान पर भी सुरक्षित नही हैं। ताजा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की है।

जहां बेखौफ बदमाशों के द्वारा गंगापुर पंचायत स्थित वार्ड 12 निवासी, राकेश पासवान को निशाना बनाकर चलाए गए गोली के सामने उसके कुत्ते के आ जाने से गोली उस कुत्ते को लग गयी। जिसमे उक्त कुत्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे कुत्ते का मालिक उसे ईलाज के लिए समस्तीपुर मवेशी अस्पताल लेकर जा रहे थे।
जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद कुत्ते का मालिक उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंच गये। बाद में सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, घटनास्थल पर से बदमाशों के द्वारा इस घटना में इस्तेमाल की गयी एक अपाचे बाईक व एक बदमाश युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
घटना के संबंध में पिड़ित युवक राकेश पासवान का बताना है कि, आज गुरुवार 20 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे कि, अचानक इसी दौरान एक ब्लू रंग के अपाचे बाईक पर सवार तीन बदमाश युवक जो उनके ही गांव गंगापुर के हैं, आए और उनको निशाना बनाकर फायरिंग करने लगे।
फायरिंग होता देख उनका कुत्ता उनके सामने आ गया। जिसके कारण बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली उनके कुत्ते को जा लगी। जिसमें वह घायल हो गया। जिसे वहलोग ईलाज कराने समस्तीपुर लेकर जा रहे थे।
जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। गोली मारने के बाद भागने के दौरान बदमाशों की अपाचे बाईक उनके दरवाजे पर ही छूट गया। जिसे मुसरीघरारी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही एक बदमाश युवक को भी हिरासत में लेकर मुसरीघरारी पुलिस पुछताछ में जुटी हुई है। वहीं थानाध्यक्ष मुसरीघरारी फैजुल अंसारी का बताना है कि, डायल 112 को सुचना मिली थी कि, एक कुत्ते को गोली मार दी गयी है। सुचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक खोखा व एक बाईक को जप्त किया है, साथ ही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पकड़कर रखे गए एक बदमाश युवक को भी हिरासत में लिया गया है। मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए मवेशी अस्पताल भेजा गया है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।







