???? बिग ब्रेकिंग: थानाध्यक्ष दिव्यज्योति को मिली दिव्य सफलता! मुखौटे के पीछे छिपे बदमाश को किया बेनकाब! हथियार व गोलियों की जखीरा सहित बदमाश युवक को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले की अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने, अपने नाम के शब्दार्थ को चरितार्थ करते हुए एक दिव्य सफलता हासिल किया है। थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्यज्योति कुमारी ने थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी पंचायत स्थित भमरूपुर गांव से, गुरूवार 03 मार्च की देर रात करीब 01:30 बजे, छापामारी कर दोहरी जिंदगी जी रहे एक बदमाश युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाश युवक के पास से एक देशी कट्टा, एक लोडेड देशी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, 18 खोखा, तथा 03 पिलेट के साथ साथ 80 लीटर अवैध विदेशी शराब व बीयर रखा हुआ फ्रीज आदि बरामद किया गया है।

उक्त जानकारी एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। शुक्रवार 04 मार्च को आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, गुरुवार 03-04 मार्च की देर रात करीब 01:30 बजे, अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति को यह सुचना मिली कि, चैता दक्षिणी पंचायत के भमरूपुर गांव निवासी, सूर्यदेव कुमार उर्फ सूरज कुमार, अपने घर में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब रखे हुए है, जिसे वह खुदरा रूप से बेचने का काम करता है।

सुचना मिलने के तत्काल बाद थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी गश्ती दल के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल लेकर उक्त शराब कारोबारी के घर पहुंची, तथा शराब धंधेबाज के घर की घेराबंदी करते हुए, फिल्मी स्टाईल में पीने का बोलकर विदेशी शराब मांगा।

जिसके बाद शराब धंधेबाज भी उक्त आवाज को स्थानीय लोग की आवाज समझकर, दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने, अपने पुलिस टीम के साथ उक्त घर की तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के क्रम उक्त शराब धंधेबाज के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब, नकद रूपए, एक देशी कट्टा, एक लोडेड देशी पिस्टल 12 जिन्दा गोली, 18 खोखा एवं 03 पिलेट बरामद किया गया।

वहीं पुलिस सुत्रों का बताना है कि, जिस तरह की सफलता थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने हासिल किया है, वह काबिले-तारीफ है। वहीं विश्वसनीय सुत्रों का यह भी बताना है कि, जिस शराब धंधेबाज को थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार किया है, वह युवक काफी दिनों से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।

इस बीच कितने पुलिस पदाधिकारी आए और गए, लेकिन किसी ने उक्त युवक पर हाथ डालने की जहमत नही उठायी, और नये थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने ईमानदारी और साहस का परिचय देते हुए, छापामारी कर केवल अवैध सामानों का जखीरा ही नहीं, बल्कि धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

उक्त सफलता के लिए बनायी गयी टीम में, अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी, अपर थानाध्यक्ष पराक्रम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गणेश पासवान, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार, पीटीसी ओमप्रकाश मंडल, सिपाही रोहित कुमार ठाकुर, अनिल कुमार, लालू कुमार, तथा महिला सिपाही सरिता कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *