अंगारघाट में धूमधाम से निकाली गयी रामलला की शोभा-यात्रा! अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी स्वयं दिखी शोभा-यात्रा की सुरक्षा में मुस्तैद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र में सोमवार 07 अप्रैल को धुमधाम व पुरे हर्षोल्लास के साथ, भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाला गया। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में, हिन्दु धर्म को मानने वाले लोग मौजूद थे। रामनवमी के अवसर पर आयोजित श्रीराम की शोभा यात्रा के दौरान, श्रीराम की जयघोष के साथ संपूर्ण अंगारघाट थाना क्षेत्र का पुरा ईलाका राममय हो गया।

इस दौरान सिर पर भगवा मुरेठा बांधे रामभक्त जय श्री राम की जयकारा लगाते हुए इस यात्रा में चल रहे थे। इस दौरान अंगारघाट थाना क्षेत्र का हरेक ईलाका गेरुआ रंग के वस्त्र व भगवा झंडे से पटा हुआ देखा गया। इस दौरान जिस किसी भी रास्ते से भगवान राम की शोभा यात्रा गुजर रही थी, उस मार्ग के लोग रथ पर सवार भगवान की अलौकिक व भव्य प्रतिमा के दर्शन के साथ ही, उनकी पूजा अर्चना करने से भी पीछे नही हट रहे थे।

भगवान श्रीराम के इस शोभा यात्रा में शामिल युवाओं की भक्ति का रंग व उनका जोश व उमंग देखते ही बन रहा था। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह पर महिला व पुरुषों के ललाट पर चंदन व रोड़ी का त्रिपुंड टिका लगाकर भक्ति की भावना को दर्शाया जा रहा था। इस दौरान शोभा यात्रा के निर्धारित रूटों पर स्थानीय अंगारघाट पुलिस भी काफी चौकस दिखी!

इस दौरान अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती देखी गयी। इस दौरान शोभायात्रा वाली मार्गों में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आ रही थी। इस शोभायात्रा में शामिल लोगों का कहना था कि, अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी के द्वारा सुरक्षा के काफी अच्छे ईंतजाम किए गए हैं।

इस दौरान अंगारघाट थानाध्यक्ष स्वयं निर्धारित रूट स्थलों पर लोगों को समझाते व सुरक्षा की कमान संभाले देखे गए। हालांकि इस दौरान इस शोभायात्रा पर ड्रोन व सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही थी, साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी। इस दौरान इस शोभायात्रा के साथ दंडाधिकारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से चल रहे थे। मौके पर सर्किल ईंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद व उजियारपुर सीओ सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

7k Network