???? बिग ब्रेकिंग: मालिक के बेटे की शादी में दोस्त के साथ शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, एक अन्य घायल! परिजन में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना अंतर्गत भरपुरा पासवान टोला के पास, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायलों में से एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना गुरुवार 08 मई की देर रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन तथा विभूतिपुर थाने की पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर पहुंची।

जहां से विभूतिपुर थाने की पुलिस ने, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया, तथा घायल युवक को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया है। उधर घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चे भी हैं।

मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव स्थित वार्ड 02 निवासी, राजकुमार दास उर्फ निराला के 42 वर्षिय पुत्र अजय कुमार आजाद के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही आलमपुर कुदरिया गांव निवासी, 25 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक बिभूतिपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ पर, भरपुरा गांव के पास संचालित श्यामजी पेट्रोल पंप पर हॉकर के रूप में काम करता था। गुरुवार 08 मई की रात पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे की शादी थी। जिस शादी में शामिल होने के लिए वह अपने एक साथी के साथ बाईक से समस्तीपुर जा रहा था।

इसी दौरान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही भरपुरा पासवान टोला के पास, वह किसी अज्ञात तेज गति चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अज्ञात वाहन व बाइक सवार युवक के बीच हुई टक्कर की आवाज सुनकर, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहां दोनों युवक बुरी तरह घायल था।

जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया, तथा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तथा मृत युवक के घरवालों को दिया। सूचना मिलने के बाद जब वहलोग अस्पताल पहुंचे तो, अजय कुमार आजाद की मौत हो चुकी थी, तथा नीतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी था।

जहां से पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया है, तथा नीतीश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान किसी भी व्यक्ति ने यह नहीं बताया कि किस गाड़ी से यह हादसा हुआ है। उधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *