समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा थाना अंतर्गत सिनेमा चौक पर तेल टैंकर व बाईक सवार युवकों के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे घायल युवक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया।

जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। हालांकि घायल युवक के परिजन दोनों को ईलाज के लिए बेगुसराय के किसी निजि अस्पताल ले जा रहे थे। जहां घायलों मे से एक युवक की मौत बेगुसराय ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही हो गयी।
वहीं दुसरे युवक का ईलाज जिला के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। मृत युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड 02 निवासी रामकुमार दास के 23 वर्षिय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गयी है। घटना मंगलवार 13 मई की सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है।
घायल युवक मृतक के मौसी का लड़का बताया जा रहा है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद रोसड़ा थाने की पुलिस मृत युवक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी।
इस दौरान स्थानीय पुलिस ने हादसे में शामिल तेल टैंकर को जप्त करते हुए, उसके चालक को भी हिरासत में लेकर थाने ले गयी है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक हैदराबाद में मजदूरी का काम करता था। छुट्टी लेकर पिछले दिनों ही घर आया था। घटना के दिन मृतक बेगुसराय जिला के छौड़ाही थाना अंतर्गत पनसल्ला गांव अपने मौसी के घर गया हुआ था।
जहां से वह अपने मौसेरा भाई के साथ वापस अपने घर रोसड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव आ रहा था। इसी दौरान रोसड़ा बाजार स्थित सिनेमा चौक के आसपास, सामने से आ रही तेज गति अनियंत्रित तेल टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जिसे ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे ईलाज के लिए बेगुसराय ले जा रहे थे। जहां रास्ते में एक युवक की मौत हो गयी।
जिसके बाद रोसड़ा थाने की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो रोकर सभी का बुरा हाल हो रहा था।







