समस्तीपुर। जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में पहले पक्ष के लोगों पर दुसरे पक्ष के लोगों ने बंदूक तान दी। जिसके बाद हुई फायरिंग में एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जिसे आनन-फानन में घायल बच्ची के परिजनों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।

जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि घायल बच्ची के परिजन उसका ईलाज जिला के ही एक निजि अस्पताल में करवा रहे हैं। घटना आज शुक्रवार 16 मई की दोपहर करीब 01:30 बजे की बतायी जा रही है। घटना उस वक्त हुई जिस समय दोनों पक्ष के लोग जुम्मे की नमाज अता कर अपने अपने घर जा रहे थे।
घायल बच्ची के पिता ईकबाल खान बिहार के कटिहार जिला में सर्किल ईंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। घायल बच्ची की पहचान मथुरापुर थाना अंतर्गत नागरबस्ती निवासी ईकबाल खान की 13 वर्षिया पुत्री ईनायत के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, पिड़ित पक्ष के लोग शुक्रवार 16 मई को पास के ही मस्जिद से जुम्मे की नमाज अता कर लौट रहे थे।
इसी दौरान उनके गांव के ही कुछ लोगों ने ईकबाल खान के परिवार को रोक लिया। जिसके कारण दोनों पक्षों में झड़प हो गयी। इसी बीच दुसरे पक्ष के किसी युवक ने ईकबाल खान के परिजन पर बंदूक तान दी। इसी बीच उक्त बच्ची अपनी नानी को उस झड़प में से बाहर निकालने मौके पर पहुंच गयी। इसी दौरान बंदूक से गोली फायर हो गयी, जो गोली उक्त बच्ची के पैर में जा लगी।
वहीं घटना के संबंध में घायल किशोरी के रिश्तेदार का बताना है कि, वहलोग घर के पास ही मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे। नमाज अता कर घर लौटने के दौरान, गांव के ही कुछ बदमाशों लड़कों ने उनलोगों को, मस्जिद के पास ही रोक लिया। सभी बदमाशों के कमर में बंदूक था। जिसके साथ उनकी झड़प होने लगी।
इसी बीच सभी बदमाशों में से किसी ने गोली फायर कर दिया। बदुक से निकली वह गोली उनकी भांजी ईनायत को जा लगी। जिसमें वह घायल हो गयी। जिसे तत्काल शहर के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज कराया जा रहा है। हालांकि घटना के कुछ देर बाद ही एक विडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल होने लगी। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, एक व्यक्ति बंदूक को एक दीवार के पीछे छिपा देता है।
जिसे किसी व्यक्ति के द्वारा देख लिया जाता है, और वह व्यक्ति उस बंदुक का विडियो बनाते हुए, उक्त जगह से बंदूक लेना चाहता है। इसी बीच उस बंदुक को लेकर काफी लोग आपस में ही उलझ जाते हैं, और छीना झपटी में गोली फायर होने की आवाज आती है, और घटनास्थल पर भगदड़ सी मच जाती है। अब यह गोली कैसे और किस हालात में चली, स्पष्ट नही हो पा रहा है। हालांकि यह तो जांच का विषय है।
हालांकि बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल वायरल हो रहे इस विडियो के सत्यता की पुष्टि नही करता है। मघटना के पीछे लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद है। वहीं घटना के संबंध में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का बताना है कि, गोली चलने की सुचना पर पुलिस टीम नागरबस्ती गांव पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








