पंचायत समिति सदस्या जीनत परवीन ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास, सड़क निर्माण से हजारों की आबादी को मिलेगा फायदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत की पंचायत समिति सदस्या जीनत परवीन ने पंचायत के वार्ड संख्या 09 में, जलेबी चौक से लेकर सुखदेव महतो के घर तक करीब 7 लाख के लागत से 450 फीट में बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया।

शिलान्यास के इस मौके पर मौजूद स्थानीय लोग भी इस सड़क के निर्माण से काफी खुश नजर आ रहे थे। स्थानीय लोगों का बताना था कि, इस सड़क के बनने से उनलोगों को कीचड़मय रास्ते से मुक्ति मिल जाएगी। आपको बता दें कि इस सड़क का निर्माण विगत कई वर्षों पहले पंचायत की योजनाओं से ही की गयी थी, जो बनने के साथ ही घटिया निर्माण के कारण पुरी सड़क उखड़ गयी थी।

जिससे इस सड़क से आने जाने वाली हजारों की आबादी प्रभावित हुआ करती थी, लेकिन इस सड़क के निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्या पति मोहम्मद शमशाद आलम का बताना है कि, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 09 में जिलेबी चौक से लेकर सुखदेव महतो के घर तक 450 फीट में पीसीसी सड़क का निर्माण षष्ठम मद से कराया जा रहा है।

जिसकी लागत 7 लाख रूप्ये है। इस दौरान शमशाद आलम ने यह भी बताया कि, इस सड़क के बन जाने से यहां के लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। मौके पर पंचायत समिति सदस्या जीनत परवीन, पंचायत समिति सदस्या पति मोहम्मद शमशाद आलम, मोहम्मद चांदबाबू, मोहम्मद नईम सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस