SAMASTIPUR: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत चकनवादा नेंगरा चौक के पास हुई भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी। सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस अस्पताल पहुंच मृत बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा वार्ड 07 निवासी, नेभी साहनी के 65 वर्षिय पुत्र सोमन सहनी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक दलसिंहसराय से मजदुरी कर घर वापस आ रहे थे।

इसी दौरान एनएच 28 को नेंगरा चौक के पास क्रॉस करने के दौरान, बेगुसराय की ओर से आकर मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही तेज गति अनियंत्रित बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को ईलाज के लिए, अनुमंडल के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान घटना के करीब 3 घंटों बाद उसकी मौत हो गयी।

जिसकी सुचना पाकर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंच, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *