खेत-मजदूर युनियन की जिला ईकाई ने अपने 20 सुत्री मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय में किया धरना-प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित जिला समाहर्ता कार्यालय के समक्ष, मंगलवार 10 जून को खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत, समस्तीपुर खेत मजदूर यूनियन की जिला इकाई ने आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। यूनियन के कार्यकर्ता जिला कार्यालय बंगाली टोला से, अपनी 20 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए, शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचा।

जहां यह प्रदर्शन एक सभा में तब्दील हो गया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए, किसान सभा के राज्य महासचिव रामचंद्र महतो ने कहा कि, विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार के इस शासनकाल में, सबसे अधिक शोषण खेत मजदूर का हुआ। इतने दिनों बाद भी खेत मजदूर रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर हैं।

वहीं भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि, वह खेत मजदूर की मांगों का समर्थन करते हैं। यहां के मजदूरों को केरल मॉडल के अनुसार स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र में रोजगार  देना बंद कर दिया गया। ऐसी स्थिति में वह निजी क्षेत्रों में आरक्षण की मांग करते हैं।

इस दौरान मौके पर मौजूद अखिल भारतीय नौजवान संघ के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय कुमार ने कहा कि, प्रशासन की नाकामयाबी के कारण भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जिसका उदाहरण  खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव है। जहां एक बच्ची के साथ 25 अप्रैल को हुए सामूहिक बलात्कार के आरोपित को, खानपुर पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

वहीं चैता गांव में महादलित परिवार के साथ सामंतियों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन अंगारघाट पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है। इस दौरान उन्होंने मांग किया कि, कानून व्यवस्था को कायम रखते हुए, उपरोक्त सभी घटनाओं के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।

मौके पर एटक अध्यक्ष सुधीर कुमार देव, महासचिव रामविलास शर्मा, किसान सभा के जिला सचिव राम यतन सिंह राकेश, मोहम्मद शाहिद अंसारी, अर्जुन कुमार, मोहम्मद मुन्ना, शत्रुघ्न प्रसाद पंजी, रामबाबू राय, शिव कुमारी देवी, महेंद्र राय, हरिश्चंद्र महतो, राम प्रकाश महतो, कैलाश राम, शंकर राम, महेश्वर राम, देवेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment