???? बिग ब्रेकिंग: युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने पेश की ईंसानियत की मिशाल, मुस्लिम समुदाय के पिड़ित परिवार को उपलब्ध कराया 50-60 हजार का जरूरत का सामान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के चर्चित समाजसेवी भाई राजू साहनी ने एक बार फिर ईंसानियत की मिशाल पेश करते हुए, एक मुस्लिम समुदाय की बेटी शादी से पुर्व शादी का सारा सामान व बारात में शामिल सभी लोगों के आदर-सत्कार से संबंधित सारा सामान व आवास निर्माण से संबंधित सारा सामान उपलब्ध कराकर पिड़ित परिवार के चेहरे पर खुशी ला दी।

हम बात कर रहे हैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेझाडीह गांव निवासी, मोहम्मद फूलबाबू की। जिनके घर में बीते दिनों सोमवार 02 जून की देर रात अचानक आग लग गयी थी। जिसमें उनका घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। यहां तक की मोहम्मद फूलबाबू ने अपनी बिटिया रानी की शादी के लिए जो एक एक पैसा जोड़कर रखा था। वह भी जलकर राख हो गया था।

जिसके बाद से परिवार के करीब एक दर्जन सदस्य इस भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबुर हैं। बाबजूद स्थानीय प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इनका हाल-चाल तक जानना मुनासिब नही समझा। बाद में जिला के कुछ पत्रकार भाईयों ने इसकी सुचना जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, भाई राजू सहनी को दिया।

उधर सुचना मिलते ही  युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने, तत्काल अपने टीम मेंबर को पिड़ित परिवार से मुलाकात करने भेजा, और परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए, आवास निर्माण से लेकर खाने-पीने, राशन किरासन, भोजन बनाने से संबंधित संपूर्ण बर्तन सेट, कपड़ा, बिटिया रानी के शादी से संबंधित श्रृंगार बॉक्स साथ में श्रृंगार का सामान आदि करीब 50 हजार से भी अधिक का सामान उपलब्ध करा दिया।

जिसके बाद पिड़ित परिवार के चेहरे खिल उठे। पिड़ित परिवार के सभी सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान व संतोष की झलक साफ दिखाई दे रही थी। इस संबंध में पिड़ित मोहम्मद फूलबाबू का बताना है कि, बिगत दिनों सोमवार 02 जून को उनके घर में आग लग गयी थी। जिसमे घर का सारा सामान यथा अनाज, कपड़े, बर्तन, रूपए पैसे आदि सभी कुछ जलकर राख हो गया था।

घटना के बाद वह अपने विधानसभा क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के पास भी गये, लेकिन उनके द्वारा भी उनकी कोई सहायता नही की गयी। स्थानीय अंचल के द्वारा एक छोटा सा पॉलिथिन मात्र उपलब्ध कराया गया है। लेकिन इसकी सुचना जैसे ही उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवास भाई राजू साहनी जी को हुई। उन्होंने तत्काल 25-30 हजार रूपए की राशन सामग्री तथा बेटी की शादी के लिए कपड़े व श्रृंगार का सामान, घर बनाने के लिए एसबेसटस सीमिंटेड पीलर, खाना बनाने का बर्तन सेट आदि उपलब्ध करा दिया।

वहीं मोहम्मद सरफराज आलम का बताना है कि, मोहम्मद फूलबाबू के घर मे आग लग गयी थी। जबकि उनकी बेटी की शादी इसी माह में है। इसकी जानकारी जैसे ही उनके गार्जियन तुल्य अभिभावक युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी को हुई, उन्होंने आपसी प्रेम व भाईचारे की एक जीता जागता उदाहरण पेश करते हुए, उस पिड़ित परिवार को, तत्काल उनलोगों को भेजकर करीब 50-60 हजार का सामान उपलब्ध करा दिया है।

जिससे अब इस परिवार की परेशानी काफी हद तक कम हो गयी है। वहीं इस संबंध में जानकारी के लिए जब जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी के निजि मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो, उन्होंने बताया कि, उनके टीम के लोगों ने पिड़ित परिवार की एक तस्वीर शेयर किया। जिसे देखकर उनकी आत्मा कांप गयी। ऐसी जगह जहां पर कोई जानवर भी बैठना पसंद नही करेगा, वैसी जगह पर खुले आसमान के नीचे घर की महिलाएं भोजन तैयार करने को मजबुर हैं।

जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने टीम की मदद से पिड़ित परिवार को जरूरी का सारा सामान उपलब्ध करा दिया है। इस दौरान श्री साहनी ने यह भी कहा कि, “अगर हम अपने घर में 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा रहे हैं, और हमारे घर के बगल में कोई भुख से तड़प रहा है तो हमारी वह अमीरी किसी काम की नही” इसलिए हमलोगों को चाहिए की विपत्ति के समय में हमे जात-पात, धर्म, दोस्ती-दुश्मनी आदि को भूलकर, किसी भी रूप से पिड़ित व्यक्ति की सेवा करें तथा समाज मे भाईचारे का संदेश फैलाएं।

मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, मोहम्मद असरफ अली, मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद सरफराज, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, हरेंद्र साहनी, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, मन्टु पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *