



समस्तीपुर। जिले के कर्पुरीग्राम थाना अंतर्गत बेला गांव में, हुई जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया है।

घायलों की पहचान चंद्र मोहन झा, इंद्र मोहन झा तथा दूसरे पक्ष के मुकेश झा, रूबी देवी व नीलम देवी आदि का नाम शामिल है। सभी घायलों का ईलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में किया जा रहा है। घटना के संबंध में टेकन झा का बताना है कि, दुसरे पक्ष के नितिश झा के साथ, उनका जमीनी विवाद, वर्ष 1961 व 1972 में समस्तीपुर न्यायालय के द्वारा, उनके पक्ष में फैसला दिया जा चुका है, साथ ही अदालत ने उन्हें जमीन की पट्टा भी दे रखा है।
इसके बावजूद नीतीश झा तथा उनके परिवार के लोग उक्त जमीन पर अपना दावा करते रहते हैं। जब भी वहलोग खेत की जुताई बुआई करने जाते हैं, नितिश झा के परिजन इसका विरोध करने लगते हैं। इसी बीच शुक्रवार 13 जून को नीतीश झा अपने परिजनों के साथ खेत की जुताई करने पहुंचे। जिसका उनलोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद उनलोगों का नितिश झा के लोगों के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम ओमप्रकाश का बताना है कि, मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों पर धारा 144 लागू था, जो कुछ दिन पहले ही 144 खारिज हुआ है। जिसके बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया है। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।