???? बिग ब्रेकिंग: पात्र पत्रकारों को 6 हजार की जगह 15 हजार पेंशन देगी नितिश कुमार की सरकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पटना/समस्तीपुर। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार, अब बिहार सरकार के सभी पात्र पत्रकारों को 15 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में देगी। पहले यह पेंशन की राशि 6 हजार रूपए थी। जिसे बढ़ाकर 15 हजार रूपए करने की कवायद शुरू कर दी गयी है।

इसके लिए मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे दिया है। सुबे के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने उक्त जानकारी अपने “X” Handle पर दिया है। उन्होंने लिखा है कि, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को, हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है।

साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत, पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह अब 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें। सरकार के इस फैसले से पत्रकारों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!