???? बिग ब्रेकिंग: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या! पुलिस मृतक के पत्नी को हिरासत में लेकर जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत समस्तीपुर नगर पंचायत के लगुनियां रघुकंठ गांव में, उसके ही घर से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। सुबह सुबह इस घटना की सुचना जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को हुई, सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मृतक के घर पर उमड़ पड़े।

किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ गांव निवासी, टुनटुन झा के 30 वर्षिय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गयी है।

इस दौरान मुफस्सिल पुलिस ने मृतक की पत्नी स्मिता झा को हिरासत में लेकर, पुछताछ में जुटी हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, करीब 06 वर्ष पुर्व मृतक सोनु कुमार की शादी, घटहो थाना क्षेत्र के माधो विशनपुर गांव निवासी, स्मिता झा के साथ काफी धूमधाम से की गयी थी।

हालांकि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की घटनाएं शुरू हो गयी थी। इसी बीच मृतक की पत्नी भागकर मायके चली गयी थी। जिसके बाद मृतक के ससुराल जाकर स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की मौजुदगी में, सुलहनामा बनाकर एक बार फिर मृतक की पत्नी को लगुनियां लाया गया।

इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया। मृतक के दोनों बच्चों को ट्युशन पढ़ाने गांव का ही एक युवक आया करता था। जिसके साथ मृतक की पत्नी का अवैध संबंध स्थापित हो गया। जिसे एक दिन उनके बेटे ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद एक बार फिर दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हो गया।

इधर घटना के सुबह जब वह सोकर उठे तो पता चला कि, सोनु की करंट लगने से मौत हो गयी है। जब वह सोनु के कमरा में पहुंचे तो देखा कि, मृतक का शरीर बेड पर पड़ा हुआ है तथा उसकी पत्नी एक कोने में बैठी हुई है। मृतक के पुरे शरीर पर जख्म के निशान हैं।

मृतक के परिजन ने इस दौरान आशंका जताया है कि, मृतक की पत्नी स्मिता झा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोनू कुमार की हत्या कर दी है।

वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष मुफस्सिल अजित कुमार का बताना है कि, एक युवक की संदिग्ध हालत में उसके ही घर से शव मिला है। मृतक के परिजन इस घटना को हत्या बताते हुए, इसका आरोप मृतक के पत्नी पर लगा रहे थे। इसलिए मृतक की पत्नी को थाने लाया गया है, तथा उससे पुछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *