???? बिग ब्रेकिंग: पत्रकार के भाई से दिनदहाड़े हुई लूट मामले का 04 माह बीत जाने के बाद भी दलसिंहसराय SDPO समेत उजियारपुर पुलिस के हाथ खाली! BLIND मामले में अभी तक एक भी सफलता हासिल नही कर पाए हैं दलसिंहसराय SDPO व उजियारपुर पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत भगवानपुर चकशेखु गांव निवासी, दैनिक जागरण के युवा पत्रकार अंगद कुमार के भाई, सह मुसरीघरारी नगर पंचायत कार्यालय कर्मी रमेश कुमार सिंह से, पिछले दिनों 28 अप्रैल की दिनदहाड़े हुई लूट मामले के 04 माह बीत जाने के बाद भी उजियारपुर पुलिस व दलसिंहसराय SDPO के हाथ खाली है।

जबकि घटना के समय थानाध्यक्ष उजियारपुर संजय कुमार सिंह ने सीसीटीवी खंगालने व बदमाशों को बहूत जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया था। लेकिन सच्चाई यह है कि, आज घटना के 04  माह बीत जाने के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे थानाध्यक्ष उजियारपुर संजय कुमार सिंह तथा SDPO दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा के सारे दावे खोखले नजर आ रहे हैं। हालांकि सुत्रों का बताना है कि, घटना के 1-2 दिनों बाद तक उजियारपुर थाने की पुलिस, सातनपुर व घटनास्थल के आसपास के ईलाकों के, कुछ आपराधिक प्रवृति के लोगों पर दबिश बना रही है!

इसके बाबजूद भी कोई सफलता आज तक नही मिली है। जिसके कारण पिड़ित व्यक्ति का भी इस पुलिसिया तंत्र से भरोसा उठते जा रहा है। आपको बता दें कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर बहिरा चौड़ स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास, पिड़ित युवक रमेश कुमार सिंह से, बाईक सवार दो की संख्था में अज्ञात बदमाशों ने, उस समय लूट की घटना को अंजाम देते हुए, उनकी सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य सामानों की लूट कर लिया था, जिस समय वह अपने घर भगवानपुर चकशेखु से मुसरीघरारी नगर पंचायत कार्यालय जा रहे थे।

आपको बता दें कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहिरा चौड़ सहित सातनपुर चौक से शंकर चौक के बीच, इस तरह की घटना अक्सर होती ही रहती है। बाबजूद किसी भी पुलिस पदाधिकारी ने, इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने से संबंधित कोई सार्थक उपाय नही किया। यही नहीं! इस ईलाके के सातनपुर चौक से शंकर चौक के बीच जितने भी बिहार ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) की ड्यूटी लगायी जाती है, वह भी अपने आपको किसी पुलिस पदाधिकारी से कम नही समझते हैं।

अगर सारा दिन मुसरीघरारी थाना के सीमान से लेकर दलसिंहसराय के सीमान तक आप किसी चौकीदार को खोजेंगे, तो आपको कोई दिखाई नही देगा। वह इसलिए कि उनलोगों की ड्यूटी भी घटना/दुर्घटना के बाद ही शायद शुरू होती है, और वह भी ठीक उसी प्रकार घटनास्थल पर आएंगे, जैसे पुलिस के वरीय पदाधिकारी मामले की तहकीकात करने आते हैं।

जिसके वजह से अक्सर इस तरह की घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र में होती ही रहती है। अब देखना यह है कि, उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह इस वर्ष के अंत तक भी, पत्रकार के भाई से लुटे गए सामान बरामद करने में सफल हो पाती है या नही।

घटहो थाना क्षेत्र में बाईक लूट के बाद गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली। खबर अपडेट की जा रही। कृप्या ईंतजार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *