???? बिग ब्रेकिंग: पदाधिकारियों की मनमानी के कारण सांप-बिच्छु व कीड़े मकोड़ों का घर साबित हो रहा सात निश्चय योजना-2 के तहत प्रखंड मुख्यालय में बना मिथिला डेयरी का सुधा काउंटर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर बना सुधा काउंटर मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। इस सुधा काउंटर के निर्माण से स्थानीय लोगों के बीच यह आस जगी थी कि, इस सुधा काउंटर के निर्माण होने से उनलोगों को उचित दाम में दुध सहित अन्य डेयरी उत्पाद खरीदने का मौका मिलेगा!

लेकिन विभाग में छायी अफसरशाही के कारण सुधा डेयरी का यह काउंटर मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। देखभाल के अभाव में सुधा काउंटर के चारों ओर जंगली घास-फूस निकल आए हैं।

स्थानीय लोगों का बताना है कि, जिस समय प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर के पास, मिथिला डेयरी से संबंधित सुधा काउंटर निर्माण की जानकारी उनलोगों को मिली थी तो, वहलोग काफी खुश थे, क्यों कि इस सुधा काउंटर के निर्माण होने से उनलोगों को उचित मूल्य पर डेयरी प्रोडक्ट घर के पास ही उपलब्ध होने की आस थी, क्योंकि अभी तक डेयरी प्रोडक्ट की खरीदारी के लिए घर से 2-7 किलोमीटर की दुरी तय कर सातनपुर, उजियारपुर बाजार व मुसरीघरारी बाजार के साथ साथ कभी दलसिंहसराय जाने के लिए 15 किलोमीटर की दुरी तय करना पड़ता था।

लेकिन आज भी प्रखंड मुख्यालय में एक की जगह दो-दो सुधा काउंटर बनकर तैयार है लेकिन, दोनों सुधा काउंटर बनकर तैयार होने के बावजूद बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में काफी मायूसी छायी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी