???? बिग ब्रेकिंग: जनसभा के दौरान राजद के कद्दावर नेता सह पुर्व प्रखंड उप-प्रमुख सह पुर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत, ईलाके में पसरा मातमी सन्नाटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत महिसारी गांव निवासी व राजद के सबसे कद्दावर नेता सह पूर्व प्रखंड उप प्रमुख प्रमोद राय की शनिवार 16 अगस्त को असामयिक निधन हो गया। राजद नेता प्रमोद राय के निधन की सुचना पुरे ईलाके में जंगल के आग की तरह फैल गयी।

देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी। घटना के संबंध में लोगों का बताना है कि, महिसारी पंचायत के बाबु पोखर चौक पर उजियारपुर के एक समाजसेवी के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रमोद राय प्रमुख वक्ता के रूप में आमंत्रित थे। जिस जनसभा में शामिल होने वह महिसारी बाबु पोखर चौक स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। जहां दोपहर करीब 2 बजे उनके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें ईलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

आपको बता दें कि, उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता मृतक राजद नेता के बल पर लगातार 10 सालों से विधायक पद को सुशोभित करते आ रहे हैं। हालांकि विगत कुछ दिनों से वह राजद से नाराज चल रहे थे, तथा एक स्वघोषित समाजसेवी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। राजद नेता प्रमोद राय के निधन से ईलाके मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

राजद नेता प्रमोद राय के असामयिक निधन पर राजद नेता मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद चांद, मोहम्मद शमशाद, लोहागीर सरपंच निरंजन कुमार, भाजपा नेता कमलकांत राय, चंदन कुमार मिश्रा, कांग्रेस नेता अनिल कुमार कुशवाहा, बुधन कुंवर, उमेश चंद्र कुमार, राजद पंचायत अध्यक्ष अजय राय, पुर्व मुखिया अब्दुल हफीज सहित सैकड़ों राजनितिक पार्टी के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी