बिहार अधिकार यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, स्थानीय लोगों का उमड़ा जनसैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। बिहार की आवाज। अरविन्द कुमार/अरूण कुमार सुमन

समस्तीपुर। बिहार अधिकार यात्रा के तहत आज शुक्रवार 19 सितम्बर की देर शाम, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समस्तीपुर पहुंचे। जहां समस्तीपुर कॉलेज मैदान में ईंतजार कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, वह नए संकल्प के साथ नया बिहार बनाने, बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी को हटाने, किसान व मजदूर के सम्मान के लिए, मां-बहनों की सुरक्षा के लिए, बिहार में कल कारखाने व उद्योग लगाने के संकल्प के साथ, वह इस यात्रा पर निकले हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि, यह यात्रा केवल राजनीतिक संदेश भर नहीं है, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों की आवाज है। उन्होंने इसे नौजवानों की बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों और मजदूरों के सम्मान और उद्योग-कारखानों की स्थापना की दिशा में बड़ा अभियान बताया। उनके अनुसार, बिहार में आज भी विकास और रोजगार का अभाव सबसे बड़ी समस्या है, और इसी मुद्दे को लेकर वह जनता के बीच जा भी रहे हैं।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, राज्य की मौजूदा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। जनता इससे त्रस्त हो चुकी है। यह सरकार लाठी-डंडे की सरकार बन चुकी है। लोग अब बदलाव चाहते हैं और यह बदलाव निश्चित तौर पर होगा।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, मौजूदा नीतीश सरकार के प्रति जनता की नाराजगी बढ़ रही है। एनडीए सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं है। वर्तमान सरकार केवल उनका नकल कर रही है। इस दौरान उन्होंने नया बिहार बनाने के लिए मौजूद आम लोगों से हाथ उठाकर सहमति भी मांगी।

मौके पर मौजूद राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि, नीतीश सरकार की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इससे पुर्व जितवारपुर चौक पहुंचने पर लगभग 01 दर्जन जेसीबी से, स्थानीय लोगों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर फूलों की बारिश कर दी। मौके उपरोक्त लोगों के अलावे जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *