???? बिग ब्रेकिंग: एनएच-28 पर पलटा प्याज लोड ट्रक, बाल-बाल बचा ट्रक चालक व उपचालक, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित नेंगरा चौक पर प्याज लदा ट्रक टायर खुलने के बाद डिभाईडर से टकराकर एनएच- 28 पर ही पलट गयी।

जिसके कारण ट्रक पर लोड सारा प्याज एनएच-28 पर बिखड़ गया। सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंच क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया तथा अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

वो तो गनीमत रही कि, इस हादसे में ट्रक चालक व उपचालक दोनों सुरक्षित बच गए। घटना के संबंध में ट्रक चालक का बताना है कि, वह नासिक से ट्रक पर प्याज लोड करके बेगुसराय जा रहा था।

इसी दौरान दलसिंहराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 नेंगरा चौक पर पहुंचते ही ट्रक के बीच वाली पहिया का टायर निकल बाहर हो गया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गयी और बीच सड़क पर ही पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *