???? बिग ब्रेकिंग: बिजली के पोल पर लगे तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग! स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत रायपुर गांव स्थित उजियारपुर थाना के नवनिर्मित भवन के पास गुरुवार 06 नवम्बर की देर शाम करीब 6 बजे सड़क किनारे से गुजर रहे 440 वोल्ट बिजली के तार में अचानक आग लग गयी।

जिसके कारण उक्त मुहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सुचना बिजली विभाग को दिया। सुचना मिलने के तुरंत बाद बिजली बिभाग ने उक्त फेज में बिजली सप्लाई बंद कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों उक्त पोल पर बिजली के तार में लगे आग पर काबू पा लिया।

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण रवि कुमार का बताना है कि, विगत कुछ दिनों से घटनास्थल वाले पोल पर लगे क्षतिग्रस्त तार के बीच घर्षण के कारण चिंगारी निकल रहा था। जिसकी सुचना कई बार डिजली विभाग को दिया गया था, लेकिन उनलोगों के द्वारा उक्त क्षतिग्रस्त बिजली के तार को बदला नही गया।

जिसमें आज शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गयी, और आग की लपट बिजली के तार से निकलकर जमीन पर गिरने लगी। वो तो गनीमत रही कि, उस समय उक्त सड़क से कोई वाहन नही गुजर रहा था। वरना किसी बड़े हादसे से ईनकार नही किया जा सकता था।

वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर बिजली विभाग उजियारपुर के कनीय अभियंता मुकुंद मोहन ने बताया कि, शॉर्ट सर्किट के कारण उक्त पोल पर लगे 440 वोल्ट बिजली के तार में आग लग गयी थी। जिसे मानव बल को भेजकर मरम्मत करवाया जाना था। लेकिन कुछ स्थानीय लोग मानव बल को काम करने से रोक रहे थे। जिसके कारण देरी से काम शुरू किया गया। कुछ देर बाद उक्त फेज़ में बिजली का सप्लाई शरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *