समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत मथुरापुर टांरा पंचायत के माधोपुर भुआल गांव निवासी जगदीश भंडारी की 25 वर्षिया पुत्री दीपा कुमारी की ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाने के क्रम में हुई संदिग्ध मौत के बाद नवविवाहिता के परिजनों ने जमकर बबाल किया।

मृतका के परिजनों ने कल्याणपुर पुसा पथ पर बांस बल्ला लगाकर व आगजनी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिसके कारण दरभंगा मुजफ्फरपुर भाया कल्याणपुर पुसा पथ पर घंटों वाहनों का परिचालन बाधित रहा। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाने की पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया, तथा दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
जिसके बाद मृतिका के परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम हटा लिया, तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। जिसके बाद उक्त पथ पर यातायात बहाल किया जा सका। घटना के संबंध में मृतिका दीपा कुमारी के भाई आशुतोष कुमार ने बताया कि, उनकी बहन दीपा कुमारी का गांव के ही शशिभूषण प्रसाद सिंह के बेटे अनुज कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जिसकी जानकारी मिलने के बाद उनलोगों ने दीपा कुमारी की शादी वर्ष 2018 में, हिंदू रीति रिवाज के अनुसार वैशाली जिले के समरसपुर गांव में कर दिया था। दीपा कुमारी की शादी के करीब एक सप्ताह बाद ही मथुरापुर टांड़ा गांव निवासी, शशिभूषण प्रसाद सिंह का लड़का अनुज कुमार, उसे उसके ससुराल से भगाकर दिल्ली लेकर चला गया। जहां उसकी बहन के साथ अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था।
करीब 10 दिन पूर्व भी अनुज कुमार ने उनकी बहन के साथ मारपीट कर, अपनी भाभी के साथ दिल्ली से समस्तीपुर आकर, उनकी बहन को समस्तीपुर स्टेशन पर छोड़ दिया। जिसकी सुचना मिलने के बाद वहलोग समस्तीपुर स्टेशन पहुंचे। जहां उसकी खराब तबीयत को देखकर वहलोग दीपा को सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां से उसे दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
दरभंगा डीएमसीएच ने भी मरीज के गंभीर हालत को देखते हुए, उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जहां ले जाने के क्रम में उनकी बहन दीपा की रास्ते में ही मौत हो गयी। जिसके बाद उनलोगों ने मृतिका के शव को मथुरापुर टांरा गांव वार्ड 06 निवासी, अनुज कुमार के दरवाजे पर रखकर पूसा कल्याणपुर मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर व टायर जलाकर यातायात बंद कर दिया था।







