???? बिग ब्रेकिंग: आपसी विवाद में चली गोली! गोली चलाने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले! हथियार व खोखा बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बल्लोचक गांव में, दो गुट के युवकों के बीच हुए विवाद में एक बदमाश युवक के द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि गोली फायरिंग कर भाग रहे बदमाश युवक को स्थानीय लोगों खदेड़कर दबोच लिया, तथा उसकी जमकर धुनाई करने के बाद, स्थानीय पुलिस को सुचित कर दिया।

उधर सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंच,  गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर, थाने लेती चली गयी। उधर गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बल्लोचक मुहल्ला निवासी, मनोज सिंह के पुत्र कृष्णा सिंह के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, शनिवार 13 दिसम्बर की शाम करीब 5 बजे, बल्लोचक निवासी, बुटली राय का पुत्र छोटू कुमार अपने दरवाजे पर बैठा हूआ था। इसी दौरान अपराधी कृष्णा सिंह, छोटू कुमार के दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा। जिसे छोटू कुमार ने गाली देने से मना किया। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

इसी दौरान अपराधी कृष्णा सिंह ने अपने कमर से पिस्तौल निकाला और गोली फायर कर दिया, तथा भागने लगा। जिसे छोटू कुमार के घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से खदेड़कर पकड़ लिया, तथा जमकर धुनाई करने के बाद इसकी सुचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तथा बदमाश यूवक को अपने कब्जे में ले लिया।

जब उसकी तलाशी ली गयी तो, उसके पास से एक पिस्तौल तथा घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। हालांकि घटना के बाद बदमाश युवक के 2 अन्य साथी अपाचे बाईक पर सवार होकर भाग निकला। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सुचना नही है।

SDPO दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने क्या कहा ?

वहीं इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, गिरफ्तार युवक कृष्णा सिंह के एक दोस्त के साथ, जिस युवक के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, उसका पांड़ गांव में एक युवक के साथ मारपीट की घटना हो गयी थी।

हालांकि उस मारपीट की घटना की सुचना किसी भी पक्ष के लोगों ने दलसिंहसराय थाना को नही दिया था। उसी घटना को लेकर ही छोटू कुमार के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।