समाजिक संस्था के द्वारा दर्जनों लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। सदर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत में, एक निजि आवास परिसर में, एक समाजिक संस्थान के द्वारा दर्जनों जरूरतमंद व गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

आयोजित इस कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, दूसरों के दुखों को समझना ही इंसान का मूल धर्म होता है। इंसान में अगर सेवा की भावना जागृत हो जाए तो, हमारा देश और समाज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो जाएगा। समाजसेवी छेदी लाल भरतिया ने कहा कि, समाजसेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।

गरीबों की सेवा करने से जो आनंद मिलता है! वह आनंद दुनिया की कोई दौलत भी नहीं दे सकती है।

मौके पर समाजिक संस्थान के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, ट्रेड यूनियन नेता शत्रुध्न प्रसाद पंजी, नीतीश कुमार, संतोष निराला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, समाजसेवी नीरज भारद्वाज, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, प्रमोद कुमार पप्पू, समाजसेवी राजेश कुमार साह, जयलाल राय, रामलौलिन राय, कंचन ठाकुर, कृषु, रिद्धि, नाव्या, रिमझिम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network

🔴 बिग ब्रेकिंग: मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड में सुस्त पड़ी उजियारपुर पुलिस! मुखिया हत्याकांड के ढ़ाई माह बाद भी मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में उजियारपुर थानाध्यक्ष हो रहे विफल! पिड़िता जुली कुमारी ने पुलिस कप्तान से लगायी ईंसाफ की गुहार